VACANCY CONNECT

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा 
 

हरियाणा कन्यादान योजना 2022 :-

अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा के अंतर्गत विवाह शगुन योजना में बेटियों के विवाह में सरकार दवारा कन्यादान प्रदान किया जाता है। कन्यादान प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े तथा पूरी जानकारी प्राप्त करे।  
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा में पहले राशि 51000 दी जाती थे जिसको बढ़ा कर अब 71000 कर दिया गया है। इस राशि में से कन्या के विवाह के समय 66000 रूपये शगुन के तोर पर दिए जायेंगे तथा 5000 रूपये की धनराशि शादी के पंजीकरण के समय दी जाएगी। 
अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2022 
Short Notification
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए पात्रता :
  • प्रार्थी हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति एवं टपरीवास जाति, सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के परिवार जिनके पास BPL कार्ड हो। 
  • समाज के सभी वर्गों के परिवार जिनके पास ढाई एकड़ से कम कृषि भूमि हो या परिवार की आय 1 लाख से कम हो। 
  • किसी भी जाति एवं आय वर्ग से सम्बंधित महिला खिलाडी जिसने 26 ओलिंपिक, 16 गैर ओलिंपिक और 22 टूर्नामेंट / चैंपियनशिप में से किसी एक में भाग लिया हो।  
  • सभी वर्गों की विधवा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से कम हो। 
  • लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना / कन्यादान योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
श्रेणीलाभ
अनुसूचित जाति, विमुक्त जाती एवं टपरीवास जाति (BPL)Rs. 71,000
सभी वर्गों की विधवा / बेसहारा महिलाये / अनाथ लड़कियाँRs. 71,000
महिला खिलाडी Rs. 51,000 
सामान्य एवं पिछड़े वर्ग (BPL)Rs. 31,000
ढाई एकड़ से कम भूमि / 1 लाख से कम आय वालेRs. 31,000
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना  /
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?
 
  • वर / वधु की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र। 
  • रिहायसी प्रमाण पत्र। 
  • आधार कार्ड बैंक पास बुक से लिंक होना चाहिए। 
  • राशन कार्ड / BPL कार्ड दोनों साइड से। 
  • लड़के / लड़की का आधार कार्ड। 
  • आवेदन कर्ता का आधार कार्ड। 
  • फॅमिली आई0  डी0 (इनकम वेरीफाई होनी चाहिए )
  • लड़का लड़की दोनों के फोटो। 
  • शादी का कार्ड। 
  • आवेदक विधवा है तो मृत्यु प्रमाण पत्र। 
  • अनाथ है तो माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र। 
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना MMVSY 2022 
योजना का नाम मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना MMVSY 
विभाग अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग
योजना का प्रकार राज्य स्तरीय 
लाभार्थी राज्य की लड़कियाँ 
लाभ की राशि अधिकतम 71000 रूपये 
एप्लीकेशन टाइप ऑनलाइन 
उद्देश्य प्रदेश की गरीब वर्ग की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता 
ऑफिसियल वेबसाइट http://haryanascbc.gov.in

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म कैसे भरे। 

1. मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म भरने के लिए आप सरल पोर्टल पर अपनी आई0  डी0  बना कर अपना फॉर्म खुद भी भर सकते। है।

2.  सरल केंद्र / CSC सेंटर पर जाकर आप सेंटर संचालक से अपना फॉर्म भरवाने के अनुरोध कर सकते है। 

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से सम्बंधित लिंक्स 

Apply OnlineClick Here
TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

प्रश्न: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के पैसे आने में कितना समय लगता है ?
उत्तर 45 दिन 

प्रश्न: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म भरवाने मै कितने पैसे लगते है ?
उत्तर: सरकारी फीस 10 रूपये है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म कब भरे (सही समय क्या है )?
उत्तर: विवाह की तारीख से एक महीना पहले ताकि विवाह में सहायता राशि प्राप्त हो सके। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरवाने के बाद क्या करें ?
उत्तर: भरे गए फॉर्म को मुख्य दस्तावेजों के साथ सम्बंधित विभाग में जमा कर दें। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फॉर्म विवाह के कितने दिन बाद तक भर सकते है। 
उत्तर: विवाह के छह महीने के अंदर भरे गए फॉर्म भरे, छह माह के बाद भरे गए फॉर्म पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। 

Latest jobs | Exam Result | Sarkari Result | Admit Cards| Sarkari Exam | Sarkari Scheme 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top